ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

नीना गुप्ता ने साल 1982 में रिलीज हुई पहली फिल्म के विडियो को किया शेयर, फैंस ने कहा,' आज भी आप उतनी ही खूबसूरत है।'

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता अपनी पर्फोर्मेंस के लिए बखूबी जानी जाती हैं। वहीं अपनी बातों को बेबाकी से रखना और अपने प्रोफेशनल और पर्सनल जिंदगी में बड़े कठिन कदम उठाते हुए नीना ने अपनी पहचान बनाई है। जंहा वह एक्ट्रेंस की पर्फोर्मेंस और फिल्मों में फिमेल लीड के किरदारों पर बात करती दिखी तो साथ ही इस उम्र में उनके लिए फिल्मों में कोई किरदार ना होनी की बात भी कहती दिखी हैं। जिससे अब उनकी बातों को इंडस्ट्री में जगह भी मिल रहीं हैं और वह अपनी बेस्ट परफोर्मेंस दें रही है।
 
इसी बीच नीना के वह दिन भी बहुत खूबसूरत थे जब वह बतौर लीड एक्ट्रेस फिल्म में कास्ट की जाती थी। जंहा नीना की अदाकारी और उनके एक्सप्रेशन सभी को पसंद आते थे। अपने उन्ही दिनों को आज नीना दोबारा याद करती दिखी। नीना ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी पहली फिल्म 'आधारशीला' के फेमस गाने को शेयर किया। यह फिल्म साल 1982 में रिलीज़ की गई थी।
 
इस फिल्म में एक्टर और इस वक्त पॉलिटिशियन राज बुदेंला ने मुख्य भूमिका निभाया था। नीना के इस विडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। नीना गुप्ता की खूबसूरती और उनकी परफोर्मेंस के बारे में लिखते हुए कई फैंस और दर्शकों ने इस विडियो पर कमेंट भी किया। जंहा वह नीना की खूबसूरती का बखान करते हुए लिख रहे हैं कि,' आप आज भी उतनी ही खूबसूरत है!!' नीना की पहली फिल्म 'आधारशिला' को डायरेक्ट अशोक अहूजा ने किया‌ था। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, पंकज कपूर, अनीता कंवर और अन्नू कपूर भी मुख्य भूमिका निभाते दिखे।
 
नीना के अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो, वह जल्द ही अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म 'सरदार का ग्रैंडसन' में मुख्य भूमिका निभाती दिखेंगी। वहीं फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज करने की जानकारी दी गई है। वहीं अमिताभ बच्चन के साथ 'गुडबॉय' फिल्म में भी नीना नजर आएंगी। इस फिल्म के अलावा नीना हाल ही में ताहिरा कश्यप द्वारा डायरेक्ट की गई शॉर्ट फिल्म 'पिन्नी' में नजर आई जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई।

Posted On:Wednesday, April 14, 2021


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.